स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

छह नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे स्कूल 105 विद्यालयों के 544 वाहनों पर गिरी गाज, दस्तावेज पूरे न होने पर पंजीकरण निलंबित

Share

कैफी आजमी पायनियर स्कूल, राम बचन यादव महाविद्यालय वाहनों का पंजीकरण निलंबित

आजमगढ़। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग ने जनपद के विद्यालयों में संचालित वाहनों के विरुद्ध सख्त अभियान शुरू कर दिया है। विभाग ने आवश्यक अभिलेख पूरे न करने वाले 105 विद्यालयों के लगभग 544 स्कूल वाहनों के पंजीकरण निलंबित करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। साथ ही बिना वैध दस्तावेज वाले वाहनों का संचालन तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने बताया कि विद्यालय प्रबंधनों को उनके वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, पंजीयन, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, जीपीएस, स्पीड गवर्नर सहित सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए लगातार निर्देश दिए गए थे। इस संबंध में कम से कम छह बार नोटिस भी जारी किए गए।

उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 1 अप्रैल से 31 मई तक विभिन्न विद्यालयों का व्यक्तिगत निरीक्षण कर प्रबंधन को वाहनों में पाई गई कमियों से अवगत कराया तथा आवश्यक अभिलेख तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके बावजूद लगभग 544 विद्यालय वाहनों के परमिट, फिटनेस एवं अन्य दस्तावेज अधूरे पाए गए।

इसी के चलते ऐसे वाहनों के विरुद्ध विशेष सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान जिन विद्यालय वाहनों के दस्तावेज अधूरे अथवा अवैध पाए जाएंगे या जो निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम-1988 के तहत चालान, वाहन सीज तथा अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसी स्थिति में संबंधित विद्यालय प्रबंधन स्वयं जिम्मेदार होगा।

पंजीकरण निलंबन की 105 विद्यालयों की सूची जारी…

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल बागेश्वरी प्राइमरी स्कूल ऑल इंडिया चिल्ड्रेन केयर
स्टार चाइल्ड इंग्लिश स्कूल शिवली नेशनल नर्सरी स्कूल चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल
चिल्ड्रेन चॉइस पब्लिक स्कूल मां दुर्गावती पब्लिक स्कूल माता लीलावती सी.डी.एम.पी. महाविद्यालय
संस्कार पाठशाला श्याम करन स्मारक इंटर कॉलेज मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी
महात्मा इंटर कॉलेज मां शारदा इंटर कॉलेज पी.डी. ग्लोबल स्कूल
एम.एस. सेंट जेवियर्स हाई स्कूल ज्ञान सेंट्रल एकेडमी सी.एम.एस. इंटरनेशनल स्कूल
इकरा पब्लिक स्कूल मदरसा जामिया बुज जाहिदा राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कॉलेज
मदर बशरा ई.डब्ल्यू.टी. कृष्णा जूनियर हाई स्कूल दाहरी मेमोरियल प्राथमिक विद्यालय
सिद्धि विनायक स्कूल सन एजुकेशनल सोशल एंड डी.टी. सेंट जॉन डेविड जूनियर हाई स्कूल
बजरंग कॉलेज ऑफ एजुकेशन ए.आर.एस. पब्लिक स्कूल डी.डी. ग्लोबल हायर एजुकेशनल अकादमी
सेंट्रल पब्लिक स्कूल इदारा अल-महदुल इस्लामी एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसायटी श्री महादेव इंटर कॉलेज
के.एन. सिंह इंटर कॉलेज पं. आर.एस.वी.पी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल श्री रामदुलार मॉडल स्कूल
जीनियस चिल्ड्रेन स्कूल प्रज्ञा पब्लिक प्राथमिक विद्यालय धनंजय पब्लिक स्कूल
राजेश राय स्मारक इंटर कॉलेज फातिमा हिन्द बालिका विद्यालय धर्मदेव मिश्र प्राथमिक विद्यालय
नेशनल पब्लिक स्कूल राजीव गांधी चिल्ड्रेन स्कूल हक एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट
ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल रेड रोज सिटी माउंट स्कूल हरिशचन्द्र इंटर कॉलेज
हाजी शफीक ट्रस्ट ग्रीन वैली कॉन्वेंट स्कूल हेरा एजुकेशनल एल.एल.एस.
सिटी पब्लिक स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर (पूर्व माध्यमिक) मुर्तुजा पब्लिक स्कूल
इनोवेशन पब्लिक स्कूल बाबू हरिहर सिंह स्मारक महाविद्यालय पी.आर. दुबे जूनियर हाई स्कूल
पैरामाउंट पब्लिक स्कूल ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल फूला देवी मगरू सिंह महाविद्यालय
बी.डी. पब्लिक स्कूल ज्ञानोदय पूर्व माध्यमिक विद्यालय आयुषोभ पूर्व माध्यमिक विद्यालय
दिव्य ज्योति निकेतन स्कूल ज्ञानोदय प्राथमिक विद्यालय प्रीमियर पब्लिक स्कूल
जागृत इंटर कॉलेज बड़िया देवी स्मारक शिक्षण संस्थान जे.डी.एम. पब्लिक स्कूल
श्री काशी चन्द्रदेव यादव अशोक रामदेव सुमित्रा एस. एंड पी. ट्रस्ट राधिका स्वामी प्राथमिक विद्यालय
सेंट्रल एकेडमी पब्लिक स्कूल कृष्ण शैक्षिक सामाजिक जन राम बचन ए.के. उच्च माध्यमिक विद्यालय
ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल कुंवरनाथ स्मारक प्राथमिक विद्यालय जुनिया फैज-ए-आम
के.पी.एस. पब्लिक स्कूल टाइनी टॉट्स स्कूल एस.डी. ग्लोबल पब्लिक स्कूल
देवनाथ यादव किसान उ.मा. विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर जगमुना केशव सिंह मेमोरियल महाविद्यालय
कैफी आजमी पायनियर स्कूल मॉडर्न पब्लिक स्कूल बी.डी.एस. राज महाविद्यालय
नूरजहां चिल्ड्रेन स्कूल भारतीय एस.के. उच्च माध्यमिक विद्यालय शीतला दुबे मेमोरियल स्कूल
बी.बी.एस. राज पब्लिक स्कूल स्वामी विवेकानन्द स्कूल श्री मुकराम सिंह स्मारक आदर्श उ.मा. विद्यालय
पूर्वांचल पब्लिक स्कूल न्यू विजन एजुकेशन सेंटर आमिना गर्ल्स इंटर कॉलेज
राम बचन यादव महाविद्यालय आनंद मेमोरियल अकादमी स्व. देवनाथ यादव किसान उ.मा. विद्यालय
बाबू विश्राम राय पब्लिक स्कूल शांति निकेतन कल्याण समिति सन एजुकेशनल सोशल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट
सरस्वती विद्या मंदिर चौधरी ज्ञान यादव कॉलेज ऑफ एजुकेशन सनराइज पब्लिक स्कूल

अभिभावकों से विशेष अपील

परिवहन विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को केवल उन्हीं विद्यालय वाहनों से स्कूल भेजें, जिनके सभी दस्तावेज पूर्ण एवं वैध हों। वहीं सभी विद्यालय प्रबंधनों को निर्देशित किया गया है कि बिना वैध अभिलेख वाले किसी भी वाहन का संचालन किसी भी परिस्थिति में न कराया जाए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!