स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

सोशल मीडिया पर ‘जिद्दी गैंग’ चलाकर दबंगई दिखाने वाले फूलपुर युवक पुलिस की रडार पर, अभिभावकों संग थाने में हुई काउंसलिंग

Share

फूलपुर, आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्रपात के तहत थाना फूलपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने इंस्टाग्राम पर “जिद्दी गैंग” नाम से समूह बनाकर दबंगई का प्रदर्शन करने वाले युवकों को चिन्हित कर उनके अभिभावकों की मौजूदगी में थाना परिसर में काउंसलिंग की।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान पता चला कि कुछ युवक इंस्टाग्राम पर “जिद्दी गैंग” के नाम से वीडियो और फोटो पोस्ट कर क्षेत्र में दबंगई का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे पोस्ट आमजन में भय का माहौल पैदा करने के साथ युवाओं को गैंग संस्कृति की ओर आकर्षित कर रहे थे।

जांच के बाद पुलिस ने विशाल कुमार उर्फ जिद्दी पुत्र लालबहादुर निवासी पुरागडेरिया थाना फूलपुर (गैंग लीडर), अभिषेक कुमार पुत्र रामअधार निवासी जौमा थाना फूलपुर तथा अंकित यादव पुत्र लालबहादुर यादव निवासी यूनियन बैंक के पीछे कस्बा फूलपुर थाना फूलपुर को चिन्हित किया।

थाना फूलपुर पुलिस एवं साइबर टीम ने तीनों युवकों को उनके अभिभावकों के साथ थाने बुलाकर काउंसलिंग की। इस दौरान उन्हें कानून-व्यवस्था, यातायात नियमों, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और गैंग संस्कृति के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने और सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने की सख्त चेतावनी दी गई।

पुलिस ने अभिभावकों से वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें कानून का पालन करने तथा सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से गैंग संस्कृति, दबंगई या दहशत फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!