स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

मा.प्रधानमंत्री के अपील का असर: ई-रिक्शे से कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार, जनता दर्शन में सुनी फरियाद

Share

आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग और संसाधनों के मितव्ययी इस्तेमाल की अपील का असर अब प्रशासनिक व्यवस्था में भी दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ई-रिक्शा से कलेक्ट्रेट पहुंचे और जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं।

जिलाधिकारी ने शासकीय वाहन के स्थान पर ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचकर स्वच्छ ऊर्जा, ईंधन संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उनके साथ सहायक कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद जिलाधिकारी ने जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिलाधिकारी की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और सरकारी खर्च में मितव्ययिता का सकारात्मक संदेश जाएगा। आमजन के बीच भी इस कदम की चर्चा रही।

वैश्विक परिस्थितियों और ऊर्जा बचत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग की अपील की है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर सादगी और मितव्ययिता का संदेश दे चुके हैं। ऐसे में जिलाधिकारी की यह पहल प्रशासनिक सादगी और जिम्मेदार कार्यशैली का उदाहरण मानी जा रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!