स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन, भीषण गर्मी में बिजली संकट से लोगों में नाराजगी

Share

बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं ने गुरुवार को अधिशासी अभियंता विद्युत उपखंड फूलपुर को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।

कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष समस तबरेज के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन। फूलपुर तहसील क्षेत्र विद्युत उपखंड में विद्युत संकट के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण पर्याप्त वोल्टेज न मिलने से सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रहे हैं।

भीषण गर्मी के बीच कई-कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है।

उपभोक्ताओं ने विभाग से मांग की कि क्षेत्र में अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए तथा रोस्लोटिंग का समय निर्धारित हो, लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इस दौरान खान मोहम्मद, सैफ खान, साजिद कैशियर, अब्दुर रहमान, गुड्डू, सुफियान अहमद, आमिर, अब्दुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!