स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

कला कार्यशाला का आयोजन : कोलाज चित्रकला से विद्यार्थियों ने उकेरी अपनी रचनात्मकता

Share

फूलपुर (आजमगढ़)। राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग) के तत्वावधान में जनता इंटर कॉलेज, अंबारी में आयोजित ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला का शनिवार का सत्र कोलाज कला के नाम रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने कागज और विभिन्न सामग्रियों के टुकड़ों को जोड़कर अपनी कल्पनाओं को कैनवास पर उतारा।

कार्यशाला संयोजक डॉ. उगेश रवि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोलाज चित्रकला केवल कागज चिपकाना नहीं, बल्कि विभिन्न सामग्रियों जैसे कागज, चित्र और वस्त्रों को संयोजित कर एक नई दृश्य अभिव्यक्ति तैयार करने की विधा है। उन्होंने बताया कि यह विधा बच्चों की कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक सोच को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है।

प्रशिक्षक शेषनाथ यादव ने छात्रों को विषय चयन और रंगों के संतुलन की बारीकियां समझाईं। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उनकी कृतियों में नवीनता और कलात्मक संवेदनशीलता देखने को मिली।

प्रतिभा को मिल रहा मंच: प्रधानाचार्य हरेन्द्र प्रताप सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करती हैं। इनका रहा विशेष योगदान: कार्यशाला के सफल संचालन में डॉ. अमरनाथ, वीरेंद्र यादव, सुमित यादव और संजय पटेल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

रिपोर्ट _ आर पी सिंह 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!