स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

न्यू कैंब्रिज स्कूल को जिले में मिला तीसरा स्थान, 98% अंकों के साथ श्रुति राय रही टॉपर

Share

जिले में मिला तीसरा स्थान, 98% अंकों के साथ श्रुति राय रही टॉपर

फूलपुर (आजमगढ़) |  कस्बा स्थित न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। विद्यालय ने जिले भर में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम प्रिंसिपल रियाज अहमद ने गौरव के साथ बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। मेधावियों की सूची में श्रुति राय ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हंसिका राय और श्वेतांक्षी मौर्या ने 95 प्रतिशत तथा अवनी सिंह ने 94.60 प्रतिशत अंक पाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रबंधक और एमडी ने बढ़ाया उत्साह स्कूल के प्रबंधक नैय्यर आज़म खां और मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद राजिक खां ने सफल मेधावियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एमडी मोहम्मद राजिक खान ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “चुनौतियों से भागने के बजाय दुनिया बदलने का जज्बा रखें। अपने पुरुषार्थ से सफलता की मंजिल को चूमना ही वास्तविक कामयाबी है।”

शिक्षा को बताया चुनौतियों का हथियार प्रिंसिपल रियाज अहमद ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह एकमात्र साधन है जिससे जीवन की हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान अभिभावक और स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिन्होंने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!