सुदनीपुर उपकेंद्र पर मशीनों के मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक ठप रहेगी आपूर्ति
रिपोर्ट_ आर पी सिंह
फूलपुर (आजमगढ़)। तहसील क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। तहसील मुख्यालय के नाम से सुदनीपुर में स्थित विद्युत उपकेंद्र से रविवार, 29 मार्च को मशीनों के रखरखाव और आवश्यक मरम्मत कार्य (मेंटेनेंस) के चलते विद्युत आपूर्ति पांच घंटे के लिए बंद रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली कटी रहेगी।
विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) देवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत मशीनों की मरम्मत और सुचारू संचालन के लिए कल रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 (15:00) बजे तक रोस्टर के अनुसार आपूर्ति बाधित रखी जाएगी।
उन्होंने क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान अपना सहयोग प्रदान करें और बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य समय से पूर्व ही निपटा लें। मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही निर्धारित समय पर विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू रूप से संचालित कर दी जाएगी।







