घर में सो रही मां बेटी को पेट्रोल छिड़ककर जिन्दा जलाया, दोनों की हालत नाजुक!

Share

अज्ञात हमलावरों ने लगाई आग…….

फूलपुर एक्सप्रेस 

प्रयागराज। जिले के गंगानगर सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव में आधी रात घर में सो रही मां बेटी को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सहसों पुलिस चौकी क्षेत्र के चकिया धरहरा गांव में यह घटना हुई। अज्ञात लोगों ने चारपाई पर सो रही मां बेटी पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी और फरार हो गए। शोर मचने पर घर वाले जागे और आग बुझाने की कोशिश की। आग बुझाए जाने तक 38 वर्षीय रानी देवी पत्नी राजेश भारतीय एवं उसकी चार वर्षीय पुत्री मेनका भारतीय काफी झुलस गए थे। पुलिस को फोन किए जाने पर पीआरबी कांस्टेबल आए और लौट गए। घर वाले ही रानी तथा मेनका को इलाज के लिए स्वरूप रानी प्रयागराज ले गए।

रिपोर्ट…. ब्यूरो कार्यालय. प्रयागराज 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!