मारपीट कर किया घायल, इलाज़ के दौरान मौत, के मामले में एक महिला सहित पांच आरोपी गिरफ्तार 

सात आरोपियों में पांच गिरफ्तार आला कत्ल भी बरामद…

फूलपुर एक्सप्रेस

फूलपुर,प्रयागराज। कोतवाली पुलिस ने विवाद, मारपीट और एक मौत के मामले में एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, दिनांक 15.06.2024 को विजय सिंह पुत्र स्वा० राजकुमार सिंह निवासी ग्राम बसना थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज ने विपक्षीगणों द्वारा आवेदक के भाई जय प्रकाश सिंह व भाभी व मां सावित्रि देवी को गाली गुप्ता देते हुए, लाडी इंडो व लोहे राह से मारना पीटना, जिससे गम्भीर चोट से आवेदक की माँ सावित्री देवी का मौके पर बेहोश हो जाना तथा प्रतापपुर सीएचसी पर प्रथम इलाज कराकर एसआरएन प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 172/2024 धारा 147/149/323/504/304/325/1208 भादसं० बनाम 1. दीनू सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह 2. दीपू सिंह पुत्र अरुण सिंह 3. करन सिंह पुत्र अरुण सिंह 4. सचिन्द्र सिंह पुत्र अरुण सिंह 5. अशोक सिंह 6. अनिरुद्ध सिंह 7. शशी सिंह पुत्री स्वर्गीय अरुण सिंह समस्त निश्गण ग्राम बसना थाना फूलपुर प्रयागराज के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। जिसमें रविवार दिनांक 16.06.2024 को समय शाम 13.05 बजे पर फूलपुर पुलिस द्वारा प्रतापपुर फूलपुर मार्ग पर स्थित करुआडीह नहर के पास, थाना फूलपुर, जनपद प्रयागराज से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नफर अभियुक्तगण 1. करन सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह उम्र करीब 23 वर्ष, 2. दीपू सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह उम्र करीब 19 वर्ष, 3. वीनू सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह उम्र करीब 21 वर्ष, 4. अनिरुद्ध सिंह पुत्र स्वा) बजरंग बहादुर सिंह उम्र करीब 55 वर्ष, 5. शशि सिंह पुत्री स्व० अरुण सिंह उम्र करीब 22 वर्ष समस्त नितगण ग्राम बसना, बाना फूलपुर, जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। जिनकी निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित आला कत्ल बरामद किये गये। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें...