बकरीद पर्व को लेकर पुलिस द्वारा पैदल मार्च…..
फूलपुर एक्सप्रेस
आजमगढ़। बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत शनिवार दिनांक 15.06.2024 को पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री अखिलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जनपद आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर, बदरका ईदगाह, ब्रह्मस्थान स्टेडियम आदि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गस्त किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये।
➡उक्त पैदल गस्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहें।
Author: PhoolpurExpressNews
Views: 226







