उड़ीसा में पहली बार बीजेपी सरकार, पीएम मोदी की उपस्थिति में मोहन चरण माझी ने 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ!

ओडिशा में विधानसभा, लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिली बड़ी जीत…..

फूलपुर एक्सप्रेस

भुनेश्वर। बीते लोकसभा चुनाव के साथ संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में चुनाव परिणाम के बाद ओडिशा में पहली बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बन गई। बुधवार को 52 साल के मोहन चरण माझी ने 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ दो डिप्टी CM कनक वर्धन सिंहदेव (67) और प्रभाती परिदा (57) ने भी शपथ ली।

साथ ही माझी मंत्रिमंडल में 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्रा, पृथ्वीराज हरिचंदन, मुकेश महालिंग, बिभूति भूषण जेना, कृष्ण चंद्र महापात्रा, गणेश राम सिंह खुटिया, सूर्यवंशी सूरज, प्रदीप बालसामंता, गोकुला नंद मल्लिक और संपद कुमार स्वैन शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव में भी पहली बार भाजपा ने यहां बड़ी जीत दर्ज की है। राज्य की 21 सीटों में से भाजपा को 20 और कांग्रेस को एक सीट मिली है। BJD और अन्य दलों को एक भी सीट नहीं मिली। 2019 में भाजपा को 8, BJD को 12 और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली थी। यानी भाजपा को इस बार 12 सीटों का फायदा है।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, अमित शाह के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, हरियाणा, गोवा और उत्तराखंड के CM भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें...