अबकी बार एनडीए सरकार, तीसरी बार नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने ली पीएम पद की शपथ, 72 मंत्रियों ने भी ली शपथ

तीसरी बार लगातार पीएम बने नरेंद्र मोदी…..

फूलपुर एक्सप्रेस 

नई दिल्ली। नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने रविवार 9 जून की शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। देश में अब तक के बने प्रधानमंत्री में से जवाहर लाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले मोदी दूसरे पीएम बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी, वह उनके मंत्रिमंडल के मंत्रियों को ईश्वर की शपथ व पद गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, शपथ ग्रहण समारोह में विदेशी राष्ट्रीय अध्यक्षों सहित #विपक्षी दल के नेताओं, देश विदेश के गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष मोदी ने ईश्वर के नाम की शपथ ली। इसके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान सहित कुल 30 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली।

मोदी समेत एनडीए सरकार में कुल 72 मंत्री बनेंगे। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 7 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ। राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने पर राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण समारोह आरंभ हुआ, 

24 राज्यों से 71 मंत्री

30 कैबिनेट मंत्री लिस्ट …

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में 01राजनाथ सिंह,02अमित शाह,03नितिन गडकरी, 04जगत प्रकाश नड्डा,05 शिवराज सिंह चौहान,06निर्मला सीतारमण,07 डॉ एस जयशंकर, 08मनोहर लाल खट्टर,09 एचडी कुमार स्वामी, 10 धर्मेंद्र प्रधान,11जीतन राम मांझी,12 राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह, 13 सर्वानंद सनेवाल, 14 वीरेंद्र कुमार, 15 राम मोहन नायडू,16 प्रहलाद जोशी, 17 ज्वेल राम, 18गिरिराज सिंह,19 अश्वनी वैष्णव, 29 ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया, 21 भूपेंद्र यादव,22 गजेंद्र शेखावत, 23 श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, 24 किरण रिजिजू , 25 जी किशन रेड्डी,26 चिराग पासवान,27 सीआर पाटील, 28 हरदीप सिंह पुरी,29 सदा मनसुख मांडवीया,30पीयूष गोयल

5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार.. राव इंद्रजीत सिंह, डॉक्टर जितेंद्र सिंह, अर्जुन राव मेघवाल, प्रताप राव गणपत राव जाधव, जयंत चौधरी जितेंद्र

और 36 अन्य राज्य मंत्री…

जितेंद्र प्रसाद, श्रीपद यशो नायिक, कृष्ण पाल, श्री रामदास अठावले, बी सुमन, नित्यानंद राय रामनाथ ठाकुर अनुप्रिया पटेल पंकज चौधरी एसपी सिंह बघेल श्रीजा कारण कीर्तिवर्धन सिंह अजय टप्पा, बी एल वर्मा, पंडित संजय कुमार, सतीश चंद दुबे पंकज चौधरी, दुर्गादास संजय सेठ रवनीत सिंह, भागीरथ चौधरी…

बने मंत्री 27 OBC, 10 SC, 5 ST और 5 अल्पसंख्यक

11 मंत्री NDA के घटक दलों से।

43 मंत्री 3 या ज्यादा बार के सांसद ।

39 पहले भी केंद्रीय मंत्री रह चुके।

23 मंत्री राज्यों के कैबिनेट में रह चुके।

34 मंत्री विधानसभाओं में चुने जा चुके।

ये भी पढ़ें...