SP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा-नीतीश, नायडू हमारे साथ; अखिलेश ने लिया कन्नौज में जीत का सर्टिफिकेट… दिल्ली रवाना होंगे

सपा कार्यालय के बाहर नई होर्डिंग..अबकी बार PDA सरकार।

फूलपुर एक्सप्रेस…..

उत्तर प्रदेश। UP में लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार सुबह लखनऊ से कन्नौज पहुंचे। वहां चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट लिया। अखिलेश अब इंडी गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होंगे। 

लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा- नीतीश और चंद्रबाबू नायडू हमारे साथ हैं। इंडी गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। बुधवार सुबह सपा कार्यालय के बाहर नई होर्डिंग लगी। इसमें लिखा है- अबकी बार PDA सरकार।

उधर, सूत्रों ने दावा किया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। दोनों नेता केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। यूपी में भाजपा के खराब प्रदर्शन के चलते भूपेंद्र चौधरी इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं?

ये भी पढ़ें...