अरुणाचल में बीजेपी की बम्पर जीत, सिक्किम में एसकेएम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज़ किया 32 में 31पे जीत

अरुणाचल, सिक्किम में बनेगी भारी बहुमत की सरकार……

फूलपुर एक्सप्रेस 

नई दिल्ली,एटानगर। लोक सभा चुनाव परिणाम से दो दिन पूर्व ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती 2 जून को सुबह 6 बजे शुरू होने के साथ ही दोपहर तक दोनों प्रदेशों की विधानसभा चुनाव की तस्वीरें साफ हो गई। बता दें कि कभी कांग्रेस की गढ़ रही सीमावर्ती अरुणाचल प्रदेश पिछले चुनाव से भाजपा का गढ़ बन गई है अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों में से 50 सीटों पर मतदान हुआ था। यहां पर भाजपा के 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं, जिनमे मुख्यमंत्री पेमा खांडू सहित प्रमुख उम्मीदवार रहे, इनके विरुद्ध कांग्रेस को उम्मीदवार ही समय पर नहीं मिल पाया? वहीं मतगणना के बाद भाजपा ने 60 में से 46 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं सिक्किम के 32 विधानसभा सीटों के लिए हुई मतगणना में एसकेएम को 31 सीटें मिलीं, जबकि प्रतिद्वंदी एसडीएफ सिर्फ एक सीट जीत सकी।

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर ढोल नगाड़े बजाते हुए पटाखे फोड़, साथी जय श्री राम और अबकी बार 400 पर के नारे भी लगाए गए,

जैसा पहले ही दिख रहा था कि अरुणाचल प्रदेश में भाजपा पुनः वापसी करेगी लेकिन सीटों की संख्या दो तिहाई बहुमत से अधिक होगा या उम्मीद नहीं थी कांग्रेस को जहां एक सीट पर संतोष करना पड़ रहा है, वही सीमावर्ती प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः एक बार फिर बनने से प्रदेशवासियों ने सुरक्षा को लेकर मोदी पर विश्वास जताया है

पेमा खांडू की बड़ी जीत……

मुख्यमंत्री पेमा खांडू समेत भाजपा के 10 प्रत्याशियों ने निर्विरोध ही विधानसभा चुनाव जीता है। पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के बेटे हैं। पेमा खांडू पहली बार जुलाई 2016 में मुख्‍यमंत्री बने थे, तब वे कांग्रेस में थे। सीएम बनने के बाद सितंबर में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ज्वाइन की थी। इसके बाद 2016 के दिसंबर महीने में भाजपा का दामन थाम लिया था।

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में (भाजपा) को प्रचंड बहुमत मिला है। राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 46 पर जीत दर्ज की है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी के खाते में पांच सीटें आई हैं। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) ने तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने दो, कांग्रेस ने एक और निर्दलीयों ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।

वही सिक्किम में भाजपा और कांग्रेस दोनों को शून्य पर ही संतोष करना पड़ा, सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 6 बजे शुरू हो गई थी दोपहर तक एक तरफ़ा आ रही रुझान से ही तस्वीरें साफ हो गई थीं, सिक्किम में 32सीटों में एसकेएम ने 31 सीटों पर जीत हासिल की, एक पर अन्य ने सफलता पाई जो विपक्ष की भूमिका निभाएगा

सिक्किम विधानसभा चुनाव 2024 में प्रेम सिंह तमांग  की पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। प्रेम सिंह तमांग दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। बता दें कि प्रेम सिंह तमांग को सिक्किम में पीएस गोले के नाम से जाना जाता है।

ये भी पढ़ें...