स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

अभियुक्त के घर शनिवार को पहुंच कर फूलपुर कोतवाली पुलिस ने धारा 82 की नोटिस चस्पा की

Share

पुलिस कारवाई….

Phoolpur express 

फूलपुर, आजमगढ़। कोतवाली क्षेत्र के मुंडियार गांव निवासी तबरेज पुत्र हाफिज उर्फ जहूर  काफी दिनों से हाजिर न होने व फरार चल रहे अभियुक्त के घर शनिवार को पहुंच कर पुलिस ने धारा 82 की नोटिस चस्पा की। साथ ही गांव में डुगडुगी मुनादी भी कराई गई। एस आई  गौतम सरोज ने बताया कि अभियुक्त तबरेज के खिलाफ फूलपुर कोतवाली में 402/23 मुकदमा   जिसमें 380,411 की धारा आईपीसी दर्ज है। न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। वारंट के बाद फरार चल रहे मुकदमे के इस आरोपी के घर व उसके संभावित ठिकानों पर कई बार पुलिस ने दबिश दिया। धारा 82 का नोटिस चस्पा होने के बाद भी अभियुक्त ने सरेंडर नहीं किया तो धारा 83 के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!