प्रश्न पत्र को मनमाफिक हल करने में नाकामयाब, इंटर के छात्र ने लगाई फांसी, कई दिनों से डिप्रेशन में था छात्र

Share

दुखद घटना….

Phoolpur express 

फूलपुर, आजमगढ़। पढ़ाई के डिप्रेशन में किशोर ने मौत को लगाया गले, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा लाइन पार , फूलपुर देहात निवासी 17 वर्षीय अखंड सिंह (गोलू) पुत्र जयकुमार इंटरमीडिएट का छात्र था इस वर्ष की परीक्षा में वह परीक्षा दे रहा था और विगत दो पेपर में वह अच्छे से प्रश्न पत्र को हल करने में नाकामयाब रहा जिसके चलते वह आए दिन मानसिक रूप से डिप्रेशन में रहता था आशीष इस विषय में चर्चा अपने दोस्तों और परिवार जनों में करता रहता था इसी बीच कुछ दोस्तों से मोबाइल व्हाट्सएप पर चैट भी सामने आया जिसमें वह कुछ इसी तरीके के घटनाओं के पेपर कटिंग व समाचार एक दूसरे शेयर करते हुए दिख रहे हैं लेकिन फिर वहीं उक्त दोस्तों में यह भी बातें हो रही कि हम लोग इस तरह से आत्महत्या का कदम नहीं उठाएंगे, लेकिन सभी को यह उम्मीद नहीं थी वह इस हद तक चल जाएगा की शनिवार की बीती रात ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लेगा, घर में जवान होते पुत्र के मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है वहीं डेढ़ साल पूर्व भी मृतक के दादा रमाशंकर सिंह आचार्य का रोड एक्सीडेंट में मौत हो चुका है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!