भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी का मऊआइमा में जोरदार स्वागत, कांग्रेस नेता अशफाक अहमद के नेतृत्व में भी सामिल हुए सैकड़ों लोग

Share

भारत जोड़ो न्याय यात्रा……

फूलपुर एक्सप्रेस

प्रयागराज। भारत जोड़ो न्याय यात्रा मऊआइमा में एआईसीसी सदस्य अशफाक अहमद के नेतृत्व में हजारों हजार की संख्या में लोगो ने स्वागत किया।

इस अवसर पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के महानायक एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उपस्थित जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि ये यात्रा उन लोगो को न्याय दिलाने के लिए है जिनकी आवाज को पिछले 10 सालों से दबाया जा रहा है,मैं उनकी आवाज बनकर उनके लिए संघर्ष करूंगा और ये यात्रा उनको न्याय दिलाने तक जारी रहेगी। श्री गांधी ने कहा कि आज देश में किसान ,नौजवान, छात्रों,महिलाओं,वछोटे व्यापारियों सभी के हित की अनदेखी कर केवल दो लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये देश महात्मा गांधी जी के विचारों पर चल कर ही उन्नति और प्रगति के रास्ते पर जा सकता है। मैं अपनी अंतिम सांस तक गोडसे के विचारधारा के खिलाफ लड़ाई-लड़ता रहूंगा। इस देश के अमन चैन के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देने से भी पीछे नहीं हटूंगा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ जगत नारायण सिंह व अध्यक्षता पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने किया।कलीम अल्ताफ ने आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय,प्रदेश अध्यक्ष अजय राय,वरिष्ठ नेता शेखर बहुगुणा,प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान,मनीष मिश्रा,कर्मचारी नेता सुभाष पाण्डेय,इमरान खान,वसीम अंसारी,डॉ राजन दुबे,मो.सददाम समाजसेवी, कांग्रेस नेता रश्मिता दुबे,रामकिशुन पटेल,डॉ साहिबे आलम,प्रतिमा त्रिपाठी,रचना पाण्डेय,गुलाम सरवर,मो.जाहिद,गुड्डू डी.के,मो.शमीम प्रधान,मो.यूसुफ,विमलेश सरोज,समर बहादुर पटेल,विनोद विश्वकर्मा, आसिफ अली,जावेद उर्फी,आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट…. प्रिंस मोदनवाल पत्रकार फूलपुर प्रयागराज

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!