स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से तीनों उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया,  साथ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे

Share

राज्यसभा चुनाव में सपा……

Phoolpur express 

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुख्य महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सोमवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर राज्यसभा प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया। कुछ विधायक भी बुलाए गए, जिन्होंने प्रस्तावक बनने के लिए सादे कागज पर हस्ताक्षर किए। एक विधायक ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि जिस कागज पर साइन कराए गए थे, उस पर किसी प्रत्याशी का नाम नहीं लिखा था।

जया बच्चन को पांचवीं बार प्रत्याशी बनाया गया है।

रामजी लाल सुमन 1977 में पहली बार फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव जीते थे। उसके बाद वर्ष 1989, 1999 और 2004 में भी लोकसभा चुनाव जीते। वे केंद्र की चंद्रशेखर सरकार में मंत्री भी रहे हैं। मौजूदा समय में वह सपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर हैं। वह दलित जाति से हैं, उनके जरिये सपा यूपी में दलित मतदाताओं को साधना चाहती है।

आलोक रंजन अखिलेश सरकार में यूपी के मुख्य सचिव रहे थे, वे जुलाई 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वे अखिलेश के मुख्य रणनीतिकारों में गिने जाते हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!