गैंगेस्टर एक्ट; मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे की संपत्ति कुर्क, आजमगढ़ का रहने वाला है शाहजमां उर्फ नैय्यर, अपराधियों पर कार्रवाई रहेगी जारी — SP

Share

गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क….. 

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के SP अनुराग आर्य ने जिले में माफियाओं और अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया IS 191 गैंग लीडर मुख्तार अंसारी के गुर्गे शाहजमां उर्फ नैय्यर की लखनऊ की संपत्ति को आजमगढ़ पुलिस और लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने 14 ए गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्त की है। हिस्ट्रीशीटर शाहजमां उर्फ फेटी डी 72 गैंग का लीडर है। जिले के एसपी अनुराग आर्य ने जिले के डीएम विशाल भारद्वाज से आदेश प्राप्त कर यह कार्रवाई की गई। माफिया शाहजहां उर्फ नैय्यर का हिस्ट्रीशीटर भाई अशरफ जमां निवासी मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह की लखनऊ में एक हेक्टेयर से अधिक की संपत्ति को मुनादी कराकर कुर्क किया गया है। माफिया शाहजमां उर्फ नैय्यर की अब तक पांच करोड़ 29 लाख से अधिक की संपत्तत को कुर्क किया जा चुका है। जिले के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले में अपराधियों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुख्तार का सहयोगी शाहजमां उर्फ नैय्यर जिले का हिस्ट्रीशीटर है। हिस्ट्रीशीटर की लखनऊ में एक सर्किल रेट के हिसाब से एक करोड़ 40 लाख की संपत्ति को कुर्क किया गया है। इस संपत्ति की मार्केट वैल्यू तीन करोड़ से अधिक है। एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि जिले में संगठित अपराध और माफिया तत्वों की अपराध से अर्जित संपत्ति को 14 ए के तहत कुर्क कर अपराधियों की कमर तोड़ने की कार्रवाई जिले की पुलिस द्वारा जारी रहेगी।

इससे पूर्व हिस्ट्रीशीटर अपराधी शाहजमां उर्फ नैय्यर पुत्र रूस्तम अली के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की है। शाहजमां की ग्राम बेलऊ, मुहम्मदपुर फेटी में एक करोड़ 84 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। शाहजमां द्वारा अर्जित की गई प्रापर्टी को प्रमाणित नही कर पाए। गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए इनकी सारी सम्पति को कुर्क कर जब्त कर ली गयी। ग्राम बेलऊ मे 1442100 रूपये की जमीन, ग्राम मुहम्मदपुर फेटी मे 2395400 रूपये तथा ग्राम मुहम्मदपुर फेटी मे 1 करोड़ 45 लाख 67 हजार का दो मंजिला मकान को कुर्क कर जब्त करने का निर्देश दिया है।

इससे पूर्व जिले के एसपी अनुराग आर्य ने जिले के हिस्ट्रीशीटर अपराधी शाहजमां उर्फ नैय्यर का दो मकान जिले की पुलिस ने कुर्क किया था। हिस्ट्रीशीटर की 3 प्रापर्टी सामने आई। जिले के SP अनुराग आर्य ने पुष्टि करते हुए बताया कि गैंगेस्टर शाहजमां की संपत्ति जिसकी मार्केट वैल्यू 3 करोड़ रूपए है को 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया है। जिले के थाना बरदह के हिस्ट्रीशीटर अपराधी (हिस्ट्रीशीट नं.- 67A) शाहजमाँ उर्फ नैय्यर जो IS 191 मुख्तार अंसारी गैंग का निकट सहयोगी है। इस प्रकार अब तक पांच करोड़ 29 लाख से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है।

पुलिस की विवेचना में पता चला कि अपराध में संलिप्तता के कारण संपत्ति बनाई है। इसके साथ ही अपराधी द्वारा ग्राम बेलउ तहसील मार्टीनगंज में एक भूखण्ड खतौनी खाता संख्या- 62 में अंकित गाटा सं.-952/0.471 हेक्टेयर के साथ ग्राम मोहमदपुर फेटी तहसील मार्टीनगंज में एक भूखण्ड खतौनी खाता संख्या-132 के गाटा सं.- 372/0.239 हेक्टेयर इसके साथ ही मोहमदपुर फेटी में आबादी की जमीन में स्थित दो मंजिला मकान सब मिलाकर वर्तमान कीमत 3 करोड़ से अधिक है, जिसे 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क कराया गया है।

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!