आजमगढ़ । महिला कल्याण विभाग द्वारा आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा वन स्टाप सेन्टर आजमगढ़ में वृक्षारोपण किया गया। इसी के साथ ही उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर हरिऔध कला केन्द्र
आजमगढ़ में शपथ/हस्ताक्षर अभियान के अन्तर्गत बैनर पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों एवं जन प्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा हस्ताक्षर करके महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अपने आस-पास के क्षेत्र को सुरक्षित तथा हिंसा मुक्त करने के लिए एवं बेटियों को लेकर गर्व एवं पराया धन तथा बोझ जैसी मानसिकता का विरोध एवं बेटियों को शिक्षित करने के लिए शपथ लिया गया।
Author: Phoolpur Express
Post Views: 492






