चिकनगुनिया ठीक होने के बाद भी हो रहा है जोड़ों में दर्द? तो जानिए कैसे होगा ठीक….

इन दिनों चिकनगुनिया का आंतक फैला हुआ है। हर कोई इस रोग से परेशान है और इस रोग की खास बात ये है कि इस रोग से ठीक होने के बाद भी इसका असर कई दिनों तक रहता है। चिकनगुनिया होने के बाद जोड़ों में दर्द रह जाता है और मरीज कई दिनों तक इससे परेशान रहता है। आज हम आपको इस दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय बता रहे हैं जिससे कि आप इस दर्द से निजात पा सकते हैं।

लहसून का पेस्ट

अगर आप भी चिकनगुनिया से होनें वाले जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो लौंग के तेल या लहसून के पेस्ट को मिर्च के साथ मिलाकर जोड़ों के दर्द पर लगाएं। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखनें लगेगा। साथ ही अगर आप अश्वगंधा का भी सेवन करें तो यह आपके जोड़ों के दर्द को ठीक कर सकता है।

अंगूर

गाय के दूध के साथ अंगूर का सेवन करने से भी चिकनगुनिया के लक्षणों से आराम मिलता है। हालांकि अंगूर लेते समय ये ध्यान रखें कि अंगूर बिना बीज वाले और सूखे होने चाहिए।

गाजर

वहीं गाजर भी जोड़ों के दर्द के लिए लाभदायक है। सलाद के रुप में गाजर लेने से आपके शरीर में चिकनगुनिया से होनें वाले प्रभाव से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है जिससे कि जोड़ों में होनें वाला दर्द जल्द ही ठीक हो जाता है।

एक्सरसाइज करें

 

अगर कई दिनों से आपका दर्द ठीक नहीं हो रहा है तो धीरे-धीरे एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। इसमें ज्यादा मुश्किल एक्सरसाइज ना करें बल्कि स्ट्रेचिंग और स्लो मूवमेंट जैसी एक्सरसाइज करें। ऐसा नियमित रुप से करने से आपके जोड़ों का दर्द जल्द ठीक होनें लगता है। इसी के साथ नारियल के तेल के साथ जोड़ों की मसाज करें और नारियल के पानी का भी सेवन करें।

बर्फ का सेक

जोड़ों के इस दर्द से फायदा दिलाने में बर्फ भी मदद करती है। इसके लिए एक छोटे तोलिए में बर्फ डालकर दर्द की जगह सेक करें। ऐसा करने से भी दर्द ठीक हो जाता है।

ये भी पढ़ें...