आजमगढ़। पतियों की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं नें करवा चौथ का कठिन व्रत रखा। इस दौरान चलनी में चांद देखा। इसके बाद पतियों का दीदार कर दिन भर के कठिन व्रत का पारण किया। ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ के व्रत से पतियों की लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। वहीं घर-परिवार में भी सुख-समृद्धि बनी रहती है।
सुहागिन महिलाओं नें दिन भर कठिन व्रत रखा। रात आठ बजे के बाद जैसे की चांद निकला, चलनी में चांद देखा। इसके बाद पतियों का दीदार किया। इसके साथ ही महिलाओं के व्रत का समापन हुआ। इसके पूर्व महिलाओं नें विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान सरगी देकर सास नें बहु व जेठानी नें देवरानी के व्रत की शुरूआत कराई।
Author: Phoolpur Express
Post Views: 153




