आजमगढ़ : सत्य, अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं सच्चाई और सादगी के अग्रदूत पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुलिसकर्मियों को दिलाई गई कर्तव्य निष्ठा की शपथ..
पुलिस लाईन परिसर आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर प्रतिमा का माल्यार्पण कर सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा व प्रतिसार निरीक्षक आजमगढ़ सहित विभिन्न शाखाओं के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद के समस्त कार्यालयों व थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई।
Author: Phoolpur Express
Post Views: 101





