स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

अकील अहमद को रालोद का प्रदेश सचिव बनाए जाने से हर्ष

Share

रिपोर्ट –

फूलपुर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामआशीष राय की सहमति पर फूलपुर तहसील क्षेत्र के कोनी गांव निवासी अकील अहमद को रालोद का प्रदेश सचिव बनाया गया है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनपदवासियों में हर्ष व्याप्त है। शनिवार की शाम फूलपुर में सम्मान समारोह में अकील अहमद को उनके समर्थकों ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया। अकील अहमद लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है। वे लगातार समाज व युवा ओ में अपनी सक्रियता बनाए हुए है। अकील ने कहा कि पार्टी ने उन्हें प्रदेश सचिव का पद दिया है जिससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। पद मिलने के बाद अकील ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर पंचम प्रधान, बृजेश कुमार ,राम बहाल , जाफर, फुरकान ,तालिब, सदरुद्दीन, आमिर, अनिल कुमार सुन्दर राम, कैफ़ी, सीता राम नदीम अहमद, फैजान अहमद थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!