स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

स्थानीय डाकघर परिसर में डाक सर्वेक्षक को किया सम्मानित

Share

रिपोर्ट  – रियासत हुसैन

फूलपुर । स्थानीय डाकघर परिसर में शनिवार की शाम डाक विभाग में डाक सर्वेक्षक संतराज यादव के सेवानिवृत होने के पश्चात विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें श्री मद्भागवत गीता और अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। डाक कर्मचारियों ने फूल माला पहना कर भावभीनी विदाई किया। विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए डाक निरीक्षक सीपी मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवा के काम करने वालों को तो एक दिन निर्धारित उम्र की पड़ाव में पहुंचते ही सेवानिवृत्त होकर अवकाश पर जाना लाजमी है। विभागीय कार्यों को अपनी सच्ची निष्ठा के तहत कार्य करने के उपरांत उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना सदा की जाती हैं। ईशान देव, प्रकाश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, लालता प्रसाद, रामनयन, महंत बलि, आरपी यादव, ज्ञानेंद्र यादव, गजानंद ने भी समारोह को संबोधित किया। संचालन शाखा पोस्टमास्टर मेजवा आर, हुसैन ने किया। इस मौके पर प्रेम शंकर, विनोद यादव, दिनेश, राजू विश्वकर्मा, लवकुश, अशोक कुमार, दयाशंकर, एस ,श्रीवास्तव माया, निर्मला, ओमप्रकाश, राधेश्याम, रणवीर, आर आर जैसवार, बृजभान, अवधेश, केस भान, प्रवीण कुमार सहित कई ग्रामीण डाक सेवक मौजूद थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!