लखीमपुर,खीरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूरे होने पर व्यापारी स्वाभिमान रथ यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है, जिसमें व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारी का स्वागत व सम्मान भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जिले में स्वाभिमान यात्रा पहुंची। जगह- जगह पर व्यापारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। यात्रा इससे पहले 60 जिलों का भ्रमण कर चुकी है। शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करने के बाद देर शाम शहर के सरस्वती पैलेस में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री उमेश शुक्ला ने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा के नेतृत्व में व्यापारी सम्मान रथ यात्रा व्यापार मंडल के दृष्टिकोण से 85 जिलों में आयोजित की जा रही है। पीलीभीत जिले से होते हुए यात्रा जिले में पहुंची। गोला में रात्रि विश्राम के बाद दोपहर 11 बजे फरधान में यात्रा का ! भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद लालपुर चौराहा पर स्वागत हुआ। छाउछ चौराहे पर अध्यक्ष एलआरपी रोड अनूप शुक्ला ने, संजय गुप्ता के प्रतिष्ठान पर स्वागत हुआ। इसके बाद यात्रा शहर की प्रमुख सड़कों से निकली। प्रदेश अध्यक्ष के अलावा युवा के प्रदेश अध्यक्ष सोनी, राष्ट्रीय मंत्री मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष शिव तोलानी, सुशील टंडन, मनमीत सिंह, राजेन्द्र अजमानी सहित अन्य व्यापारी थे।
