फूलपुर। रक्तदान शिविर संपन्न गुरुवार दिनांक 21 सितंबर 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर आजमगढ़ पर रक्तदान महा शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आई एन तिवारी के निर्देशानुसार चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर आजमगढ़ पर डॉक्टर शशिकांत के नेतृत्व में किया गया, रक्तदान शिविर का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने रिबन को काटकर किया प्रथम दिन रक्तदान शिविर में लगभग 40 लोगों ने रक्तदान किया यह प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से लेकर साम 4:30 बजे तक चलती रही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इंद्र नारायण तिवारी ब्लड बैंक टीम के साथ प्रातः 10:00 बजे से ही उपस्थित रहकर अपनी निगरानी में रक्तदान करवाया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर के सभी चिकित्सक सभी स्वास्थ्य कर्मी बड़े ही मनोयोग के साथ सक्रियता से लग रहे, इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी अपनी भागेदारी निभाई।





