स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

मोरक्को में आए भूकंप से जानमाल के भारी नुकसान; पीएम मोदी का भूकंप प्रभावित मोरक्को को संदेश, बोले- हम हरसंभव मदद करेंगे

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मोरक्को में आए भूकंप से जानमाल के भारी नुकसान पर दुख जताया है। पीएम ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने इस आपदा में अपनों को खो दिया है। कहा है कि भारत मोरक्को को हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को के साथ खड़ा है। हर संभव सहायता को तैयार है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!