आजमगढ़। विधानसभा उपचुनाव में घोसी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की विजई होने पर इंडिया गठबंधन के नेताओं में खासी उत्साह जागृत हो गया है इसी कड़ी में आजमगढ़ पहुंचे कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लालू ने भी खुशी जाहिर करते हुए अपनी बातें खुलकर रखी उन्होंने बताया कि जेल में बंद कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि पूरी कांग्रेस पार्टी इस संकट के समय आपके साथ खड़ी है। जनहित की आवाज के लिए यदि हमें भी जेल जाना पड़े तो जेल जाने के लिए तैयार हूं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि हमारा संघर्ष जनहित में रहेगा।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहा कि जो लोग हिंसा और नफरत पर विश्वास करने वाले लोग हैं यह उनकी हार है। आज देश, प्रदेश, गांव की जनता जाग चुकी है। अभी तो यह अंगड़ाई है। जुड़ेगा भारत तो टूटेगा इंडिया। भाजपा के लोगों ने यूपी में एक माहौल बनाया कि हम अजेय हैं। इनके कथन के टूटने का समय आ गया है। निश्चित रूप से घोसी की जीत से गठबंधन के दलों में एक उत्साह होगा। आने वाले लोकसभा चुनाव में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। यह सरकार आवाज को दबाने का काम कर रही है। हमारा संघर्ष जनहित में जारी रहेगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग मुद्दों पर बात नहीं करेंगे। मणिपुर, किसान, बेरोजगारी, चीन पर बात नहीं करेंगें। इंडिया गठबंधन में आगे की बात सीटों के बंटवारे की चर्चा सीडब्लूसी की बैठक में तय किया जाएगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इस सरकार के जाने का समय आ गया है।
