आजमगढ़ : जिला प्रशासन, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद आजमगढ़ के तत्वाधान में प्रा0वि0 हरिहरपुर आजमगढ़ में आयोजित 3 दिवसीय हरिहरपुर कजरी महोत्सव-2023 का शुभारम्भ सांसद दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर हरिहरपुर के कलाकारों द्वारा सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति की गई।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि जो सारंगी विलुप्त होती जा रही है, उसे आप लोगों ने जीवित रखा है। संगीत में ऐसी क्षमता है, जिससे कितनी भी बड़ी बीमारी हो, बस आप संगीत को अपने कानो से सुन लीजिये, संगीत में हर रोग को हरने की क्षमता है। उन्होने कहा कि हरिहरपुर कजरी महोत्सव का आयोजन काफ़ी प्रशंसनीय है, इसका सभी लोग आनंद उठाएं। आने वाले समय में इससे भी बड़ा एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुंबई से भी बड़े कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा।

इसी के साथ ही सांसद ने कजरी गीत की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 इंद्र नारायण तिवारी, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता, डीएफओ जीडी मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत दर्वे, पर्यटन सूचना अधिकारी रुपेश कुमार गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी अशोक कुमार, हरिहरपुर कजरी महोत्सव 2023 के इवेंट मैनेजर सुनील विश्वकर्मा, जनप्रतिनिधिगण सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।





