फूलपुर एक्सप्रेस | आजमगढ़: आगामी बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बुधवार को नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, थाना प्रभारी महिला थाना, नगर कोतवाली पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वॉड एवं पीएसी बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने थाना कोतवाली से महिला अस्पताल, चौक, तकिया सहित मिश्रित आबादी क्षेत्रों में पैदल मार्च किया, जो पहाड़पुर तक सम्पन्न हुआ।

फ्लैग मार्च के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों से संवाद स्थापित किया और आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की।
उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वाले और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
🚔 बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत एसएसपी आजमगढ़ का फ्लैग मार्च 🚔
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल, पीएसी एवं डॉग स्क्वॉड के साथ फ्लैग मार्च किया गया। 👮♂️🇮🇳… pic.twitter.com/7LvX1gMOzA
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) May 27, 2026
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।






