फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर संचालित जनता सोनोग्राफी सेंटर पर गुरुवार को एसडीएम अशोक कुमार और अधीक्षक डा. अखिलेश कुमार ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सोनोग्राफी में न तो जांच कराने वाले मरीज मिले और नहीं संचालनकर्ता मिले। ऐसे में टीम ने वहा उपस्थित एक स्टाफ को तीन बजे तक सभी कागजात के साथ तहसील में उपस्थित होने का निर्देश दिए।
निर्देश के बाद भी जनता सोनोग्राफी का संचालक तहसील में कागजात के साथ नहीं पहुंचा। इस दौरान क्षेत्र में संचालित अस्पताल, सोनोग्राफी और पैथोलाजी संचालकों में हलचल रही, कुछ संचालक अपनी-अपनी दुकान बंद कर मौके से फरार हो गए। अधीक्षक डा. अखिलेश कुमार ने बताया कि जनता सोनोग्राफी के खिलाफ शिकायत मिली थी। डीएम के आदेश पर एसडीएम के साथ जांच करने पहुंचे तो संचालक नही थे, ऐसे स्थिति में वहां तैनात एक महिला स्टाफ से जानकारी ली, लेकिन वह कुछ बता नहीं सकी। एसडीएम ने संचालक को तहसील में कागजात के साथ मिलने के लिए बुलाया था लेकिन संचालक मिलने नही आया।








