फूलपुर आजमगढ़ : स्वगणना जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार की अध्यक्षता में तहसील परिसर स्थित मीटिंग कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों को अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने स्वगणना के प्रारूप तथा 34 बिंदुओं को ऑनलाइन भरने की सरल प्रक्रिया समझाते हुए सभी को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके बाद फील्ड ट्रेनर जितेंद्र कुमार मिश्र एवं यशवंत यादव ने उपस्थित कोटेदारों को ऑनलाइन गणना के प्रत्येक बिंदु की विस्तार से जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया।
बैठक में बताया गया कि प्रत्येक उचित दर विक्रेता अपने-अपने क्षेत्र में मकान सूचीकरण एवं स्वगणना के लिए टीम का गठन कर गणना कार्य को संपन्न कराएंगे। ग्रामीणों को भी प्रशिक्षण देकर स्वयं अपनी गणना करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कोटेदार गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे, ताकि निर्धारित समयावधि में अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
इस अवसर पर तहसीलदार राजीव कुमार, आपूर्ति निरीक्षक गौरव शर्मा (फूलपुर), रणधीर कुमार (पवई), अंगद यादव, हृदयनारायण, उपेंद्र कुमार, जयप्रकाश, किशोरी लाल, अशोक शुक्ला, दशरथ यादव, हरिश्चंद्र यादव, सियाराम यादव सहित बड़ी संख्या में कोटेदार व ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट _ आर पी सिंह








