स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

सहरसा के प्रसिद्ध स्थानीय मत्स्यगंधा स्थित रक्त काली चौसठ योगिनी मंदिर के दानपेटी के रुपए की हो रही गिनती

Share

बिहार : सहरसा के प्रसिद्ध स्थानीय मत्स्यगंधा स्थित रक्त काली चौसठ योगिनी मंदिर का मुख्य दान पेटी रविवार को खोली गई। सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह मंदिर सचिव प्रदीप झा के निर्देश पर सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार देव आनंद के नेतृत्व में मंदिर के मुख्य दानपेटी को खोला गया। उन्होंने बताया कि मुख्य दान पेटी से कुल 67 हजार 390 रुपए जमा हुआ।

बता दें कि इससे पूर्व बीते 7 मई को भी दानपेटी को खोला गया था। जिसका वीडियोग्राफी भी की गई थी। दान पेटी की राशि गिनने में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार देव आनंद मंदिर व्यवस्थापक कुमार हीरा प्रभाकर , सहायक लेखापाल नंदन कुमार केशरी , उपेन्द्र प्रसाद सुतिहार , शम्भू यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

बिहार वरिष्ठ पत्रकार चेतन सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!