स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

भीषण गर्मी में ब्लॉक परिसर की पेयजल व्यवस्था ध्वस्त, आरओ प्लांट बने शोपीस

Share

फूलपुर ब्लॉक परिसर में लगा आरओ प्लांट, टोटियों से पानी नदारद है और कूलिंग सिस्टम खराब पड़ा है

रिपोर्ट _ आर पी सिंह / फूलपुर 

फूलपुर (आजमगढ़) भीषण गर्मी और तपते मौसम के बीच सरकारी दावों की पोल फूलपुर ब्लॉक परिसर में खुलती नजर आ रही है। क्षेत्र की जनता को शुद्ध और शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए लाखों की लागत से लगाए गए आरओ प्लांट देख-रेख के अभाव में सफेद हाथी साबित हो रहे हैं।

लाखों का बजट, फिर भी प्यास का संकट:

करीब एक वर्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुख अर्चना यादव द्वारा तहसील और ब्लॉक परिसर सहित प्रमुख बाजारों में लगभग सवा तीन लाख रुपये की लागत से आरओ प्लांट लगवाए गए थे। मंशा थी कि दूर-दराज से आने वाले फरियादियों को राहत मिले, लेकिन वर्तमान में पाइपों में बालू भरने और कूलिंग सिस्टम खराब होने से एक बूंद पानी नहीं मिल रहा है।

हैंडपंपों की स्थिति भी बदतर:

ब्लॉक परिसर में स्थित दो इंडिया मार्का हैंडपंप भी जवाब दे चुके हैं। शुद्ध पानी न मिलने के कारण कर्मचारियों और ग्रामीणों को बाजार से बोतल बंद पानी खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उदपुर ग्राम पंचायत में स्थित इस ब्लॉक को पर्याप्त बजट मिलने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं की यह स्थिति जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी फूलपुर इशरत रोमेल ने बताया कि सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों पर लगे हैंडपंपों को हर हाल में दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। ब्लॉक परिसर के आरओ प्लांट को भी जल्द ठीक कराने की व्यवस्था की जा रही है, एक-दो दिन में शुद्ध पेयजल की सुविधा बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!