स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

तीन बच्चों की माँ से प्रेम करना प्रेमी को पड़ा भारी महिला के पति ने प्रेमी को मारी गोली

Share

  • फूलपुर के वैसाडीह अमृत सरोवर के पास वारदात, घायल युवक जिला अस्पताल रेफर
  • तीन बच्चों की मां के साथ बाइक से दवा लेने जा रहा था प्रेमी, आरोपी पति फरार

रिपोर्ट _ आर पी सिंह / फूलपुर 

फूलपुर (आजमगढ़): प्रेम-प्रसंग के चलते सरेराह खून बहने की एक सनसनीखेज वारदात शनिवार शाम कोतवाली क्षेत्र के वैसाडीह गांव में हुई। पत्नी के गैर-मर्द से रिश्तों से क्षुब्ध पति ने घेराबंदी कर उसके प्रेमी पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली युवक के दाहिने हाथ के ऊपरी हिस्से में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना शाम करीब 6 बजे की है। जानकारी के अनुसार, सरायमीर थाना क्षेत्र के पेडरा निवासी राकेश (28) टाइल्स ठेकेदारी का काम करता है। उसका प्रेम-प्रसंग तीन बच्चों की मां अंजली चौहान से चल रहा था। अंजली फिलहाल अपने मायके आखुपुर कतरा कोटिया में रह रही थी। शनिवार को अंजली राकेश के साथ बाइक पर बैठकर दवा लेने फूलपुर जा रही थी। जैसे ही वे वैसाडीह पंचायत भवन और अमृत सरोवर के पास पहुंचे, पीछे से बाइक पर आए अंजली के पति केशरी चौहान ने उन्हें रोक लिया। गाली-गलौज और हाथापाई के बीच केशरी ने राकेश पर गोली चला दी।

घायल राकेश का दावा है कि वह अंजली के भाई का दोस्त है और घायल होने के कारण उसे दवा दिलाने ले जा रहा था। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों और चर्चाओं के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से अनैतिक संबंध थे और उन्हें अक्सर देर रात तक साथ देखा जाता था। पति केशरी को भी इस रिश्ते की जानकारी थी और उसने कई बार दोनों को समझाया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी पति केशरी चौहान आपराधिक प्रवृत्ति का है और हाल ही में जेल से छूटकर आया है। वह काफी समय से प्रेमी-प्रेमिका की तलाश में था। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फूलपुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!