फूलपुर तहसील में जयंती पर संगोष्ठी आयोजित, तहसीलदार ने सोहर गीत से मोहा मन
फूलपुर, आजमगढ़ | डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर तहसील सभागार में भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एसडीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बाबा साहब के सिद्धांतों पर चर्चा की गई और स्कूली बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलकर ही समाज में सामाजिक समरसता स्थापित की जा सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान ही हमारे देश की मूल आत्मा है। इस दौरान उन्होंने मेधावी बच्चों को किताब, कॉपी, पेंसिल और कलम भेंट कर प्रोत्साहित किया।
#फूलपुर #आजमगढ़ : धूमधाम से मनी आंबेडकर जयंती!
📍 तहसील सभागार में SDM अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई संगोष्ठी।
🎓 मेधावी बच्चों को वितरित की गई कॉपी-किताब और पेंसिल।@Phoolpurexpress pic.twitter.com/VxxdvzwUQ7— Phoolpur Express (@Phoolpurexpress) April 14, 2026
तहसीलदार राजीव कुमार ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र और समाज की प्रगति संभव है। कार्यक्रम में उस समय नया रंग घुल गया जब तहसीलदार ने स्वयं सोहर गीत प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।
वरिष्ठ अधिवक्ता भगवती प्रसाद गुप्ता ने बाबा साहब के संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। बार संघ के मंत्री सुभाष यादव ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव के सफल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में संयोजक नेबू लाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लेखपाल संघ के महामंत्री सोनू गिरि, राजस्व निरीक्षक बासदेव यादव, बार संघ के पूर्व महामंत्री संजय यादव सहित तहसील के समस्त कर्मचारी व अधिवक्ता उपस्थित रहे।







