आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा गांव में दो दिन पूर्व हुई युवक की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विवाद में की थी पड़ोसी की हत्या
बीते 3 अप्रैल की रात इस्लामपुरा निवासी इरफान का अपने पड़ोसी मो. हस्सान के साथ विवाद हो गया था। गुस्से में आकर इरफान ने हस्सान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हस्सान की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पीड़ित पिता नौशाद अहमद की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
दामोदरपुर मार्ग पर हुई घेराबंदी
रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी इरफान कहीं भागने की फिराक में दामोदरपुर मार्ग पर मौजूद है। सब-इंस्पेक्टर मुरारी मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। संदिग्ध को रुकने का इशारा करने पर उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी।
🚨 #AzamgarhPolice: थाना मुबारकपुर क्षेत्र में हुई हत्या का सनसनीखेज खुलासा।
🔹पुलिस और हत्यारोपी के बीच दामोदरपुर मार्ग पर मुठभेड़।
🔹जवाबी फायरिंग में आरोपी इरफान घायल, गिरफ्तार।
🔹कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद।
@UPPolice @Phoolpurexpress pic.twitter.com/Q7R50bJC80— Phoolpur Express (@Phoolpurexpress) April 5, 2026
जवाबी फायरिंग में लगी गोली
पुलिस टीम ने पहले आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन फायरिंग न रुकने पर जवाबी कार्रवाई की गई। पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से उसे दबोच लिया।







