पुलिस लाइन में प्रशिक्षण का दिखा दम, दो महिला खिलाड़ी अंतर विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में चयनित

Picture of PhoolpurExpressNews

PhoolpurExpressNews

FOLLOW US:

Share

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस लाइन में किया सम्मानित, 21 से 24 दिसंबर तक नोएडा में होगी प्रतियोगिता

आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ में संचालित खेल पहल के तहत ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं दो महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस लाइन में सम्मानित कर बधाई दी।

जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को मोहम्मदाबाद स्थित संत गदीनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं स्वाति निषाद और अंशु यादव का चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय चैंपियनशिप के लिए किया गया।

चयनित खिलाड़ियों में स्वाति निषाद अंडर-49 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करेंगी। वह प्रेमचंद निषाद की पुत्री हैं। वहीं, अंशु यादव अंडर-62 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। वह ओम प्रकाश यादव की पुत्री हैं। आगामी प्रतियोगिता 21 से 24 दिसंबर तक शारदा यूनिवर्सिटी, नोएडा में आयोजित होगी।

गुरुवार को एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उल्लेखनीय है कि पुलिस लाइन आजमगढ़ में राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं रेफरी कोच सुनील कुमार शिंदे के संरक्षण और मार्गदर्शन में ताइक्वांडो प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस की इस पहल से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिल रहा है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन ईश्वरलाल गुर्जर, क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी फूलपुर भूपेश पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

पुलिस लाइन में प्रशिक्षण का दिखा दम, दो महिला खिलाड़ी अंतर विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में चयनित

Picture of PhoolpurExpressNews

PhoolpurExpressNews

FOLLOW US:

Share

Leave a Comment

error: Content is protected !!