- सहरसा समस्तीपुर पैसेंजर को 20 मिनट तक रोका
सहरसा/बिहार :
जन अधिकार पार्टी (लो०) द्वारा कोशी प्रमंडल के सहरसा जिला में ही हो एम्स का निर्माण , शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति लागू करने एवं मणिपुर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ रविवार को रेलवे स्टेशन पर जमकर प्रदर्शन किया।
जाप कार्यकर्ता सबसे पहले रेलवे जंक्शन पहुंचे। जहां प्लेटफार्म पर खड़ी सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन को लगभग 20 मिनट रोक कर रखा। रेल रोको अभियान का नेतृत्व जाप पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजन यादव ने किया।
उन्होंने बताया कि कोशी का हक , हकीकत और जरूरत है की सहरसा में ही एम्स का निर्माण हो। कोशी प्रमंडल का कोई ऐसा परिवार नहीं है। जिसमें बीमारी से ग्रसित लोग नहीं है। ऐसी परिस्थिति में कोशी को वरदान स्वरूप एम्स का प्रस्ताव आया और दुर्भाग्य से दरभंगा चला गया। लेकिन दरभंगा में एम्स निर्माण का प्रस्ताव खारिज होने के बाद सहरसा का सबसे पहला हक बनता है। अब सरकार निर्णय नहीं कर पा रही है। इस जाम के माध्यम से सरकार को बताना चाहते हैं कि हमारा हक एम्स है। वह हमें दे दीजिए। कोसी और सीमांचल पिछड़ा हुआ इलाका है। कोसी त्रासदी को हम लोग वर्षों से झेल से आ रहे हैं। कैंसर जैसी बीमारी इलाके में पैर पसार रही है।
वही प्रदेश महासचिव शशिभूषण यादव , कमलेश्वरी यादव , युवा परिषद जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा , छात्र महासचिव मनीष यादव एवं विश्वविद्यालय अध्यक्ष नंदन कुमार ने भी कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए मणिपुर की घटना को बेहद शर्मनाक और निंदनीय बताया है। देश में ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। बिहार राज्य के नियुक्तियों पर सिर्फ बिहारियों का हक है। अगर बिहारियों के हक और अधिकार को मारा जाएगा। तो आपका 2024 का सपना इसी राज्य टूटेगा।
मौके पर पार्टी के किसान अध्यक्ष अरविंद यादव , उमेश यादव , रौशन यदुवंशी , चन्द्रकिशोर , अरूण , महादेव , लालखान , कुन्दन यादव, पप्पू , अनुज, सबिन, नरेश, ऐंगल, बिलास यादव, आशिष, दिवाना सहनी, जामी खातुन, बंमबम कामत, मुन्ना, मो मुस्ताक, मो जमीर, राहुल मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बिहार वरिष्ठ पत्रकार चेतन सिंह
