भक्ति और आस्था का अभिषेक, बम-बम भोले से गूंजे शिवालय
रिपोर्ट _ मनोज मोदनवाल
फूलपुर आजमगढ़: सावन मास के दूसरे सोमवार को रविवार शाम से ही कावरिया बंधुओ का जमावड़ा दुर्वासा धाम के तमसा, मंजूषा के संगम तट पर होने लगा। उत्सव से दिखने वाले माहौल के बीच भगवा चोले में रंगे युवा, बुजुर्ग, महिला, बच्चे, संगम में डुबकी लगा.
भगवान दुर्वेश्वर महादेव, मुंडेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक कर कावर लिए अंपने गंतव्य स्थान पर प्रस्थान किया। हर हर महादेव,, भोले बाबा पार करेगा,,का मनभावन उदघोष वतावरण में शिव रस घोल रहे थे। सरायमीर, नंदाव , मार्टीनगंज, दीदारगंज, भोरमऊ, सिकरौर, आदि सुदूर गांवों के कावरिया बंधुओ ने जलभिषेक दुग्धाभिषेक किया।
डीजे पर कावरिया समूह झूमते हुए आगे बढ़ रहें थे।श्रद्धालुओं का शिव मंदिर में लम्बी लम्बी कतारें अपनी बारी की प्रतिक्षा मे खड़े होकर जलभिषेक दुग्धाभिषेक किया। क्षेत्र के दुर्वासा धाम के दुर्वेश्वर महादेव, मुंडेश्वर नाथ महादेव, श्री शकर जी तिराहा, राम जानकी मंदिर, नागा बाबा मन्दिर बाबा परमहंस जी मन्दिर आदि शिवालयो पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक,दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, फल फूल, चंदन, आदि से पूजन अर्चन किया।
सावन मास में भीड़ को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद यादव,महिला थाना प्रभारी प्रियंका सहित पुलिस प्रशासन व्यवस्था दुरुस्त रखा।
