सहरसा जिला कार्यवाहक समिति बैठक, जनता का राज लाना ही है हमारा उद्देश्य– जन सुराज अध्यक्ष

Share

(ब्यूरो चीफ / चेतन सिंह ) सहरसा  जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती लगातार बिहार के जिले में जाकर संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक।  इस कड़ी में जन सुराज अध्यक्ष मनोज भारती का सहरसा जाना हुआ, जहां भव्य बाइक रैली निकाल कर फूल–मालाओं से स्वागत उनका किया गया। वहीं 12 दिसंबर को सहरसा के कहरा प्रखंड स्थित पूजा रिसॉर्ट में जिला कार्यवाहक समिति बैठक की गई। इस दौरान मनोज भारती ने जिले में जन सुराज कार्यकर्ताओं से संवाद किया, साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी लोगों से अपील की और एकजुट होकर काम करने का मंत्र दिया। बहरहाल, मनोज भारती सभी कार्यकर्ताओं से बिहार की राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार पर बात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ये भी नसीहत दिया कि जन सुराज ऐसे लोगों की तलाश कर रहा जो भ्रष्टाचारी न हो, जनता की सेवा को अपना मुख्य उद्देश्य माने।

कार्यक्रम में ये सभी नेता हुए शामिल

कार्यक्रम में जन सुराज अध्यक्ष मनोज भारती के साथ जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, जिला महिला अध्यक्ष श्वेता कुमारी, जिला महासचिव नवल किशोर सिंह,शमीम अख्तर, विष्णु स्वरूप सहित अन्य जन सुराज के नेता मौजूद रहें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!