छठ पर्व के पहले दिन दिल्ली एम्स में कैंसर से जूझ रहीं सिंगर ने 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Share

कल शाम से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, तबीयत बिगड़ने के बाद 26 अक्टूबर को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था

मुंबई। बिहार की स्‍वर कोकिला शारदा सिन्‍हा अब हमारे बीच नहीं रहीं। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। पिछले कई दिनों से वो दिल्ली एम्स में हॉस्पिटलाइज थीं। मंगलवार को दिल्ली एम्स में उन्होंने 72 की उम्र में आखिरी सांस ली। इस खबर ने देशभर में उनके शुभचिंतकों को झकझोर कर रख दिया। शारदा सिन्हा के गाए छठ गीत अभी हर तरफ बज रहे हैं और इस महापर्व के बीच में उनके देहांत की खबर से प्रशंसकों में मायूसी छाई है।

4 नवंबर सोमवार को शाम में शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ गया थाय़ उनके पुत्र अंशुमन लगातार हेल्थ अपडेट दे रहे थे। सोशल मीडिया पर आकर उन्होंने जानकारी दी थी कि इंफेक्शन की वजह से मां की तबीयत अधिक बिगड़ गयी और वेंटिलेटर पर उन्हें देना पड़ा। उनकी आंखें बंद हैं और अचेत अवस्था में हैं जबकि सोमवार की सुबह जब उनके पुत्र अंशुमन ने अपनी मां से कुछ बात करने की कोशिश की तो शारदा सिन्हा की आंखों की पुतली में बेहद हल्की सी हरकत महसूस की गई थी।

बता दें कि शारदा सिन्हा के पति का निधन हाल में हो गया था। ब्रेन हैमरेज के कारण उनका देहांत हो गया था। इसी साल दोनों ने अपनी शादी की 54वीं सालगिरह सेलिब्रेट की थी।

गौरतलब है कि शारदा सिन्हा लोकप्रिय गायिका थीं और अपने गाए छठ गीतों को लेकर बिहार में वो काफी प्रसिद्ध रही हैं उन्हें पद्म श्री और पद्म विभूषण सम्मान तक मिला है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!