श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन; वैदिक सनातन धर्म में ईश्वर की 24 अवतार होते हैं, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण विशेष अवतार है

Share

पतरघट सहरसा। प्रखंड क्षेत्र के कपसिया चौक स्थित सियाराम दास खेल मैदान में आयोजित सात दिवसीय संतमत श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन संतमत के केन्द्रीय आश्रम महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट भागलपुर से पधारे स्वामी श्री गुरूनंदनजी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा वैदिक सनातन धर्म में ईश्वर की 24 अवतार होते हैं।जिसमें भगवान श्रीकृष्ण विशेष अवतार हैं।भगवान विष्णु अथवा भगवान नारायण ही अवतारों का अक्ष्य कोष होते हैं।भगवान अवतार लेकर ज्ञान वैराग्य और परम-धर्म स्वरूप का भगवद भक्ति का विस्तार अपनी लीला और उपदेश के माध्यम से करते हुए जीव मात्र का कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा भगवान के पास अनुग्रह विग्रह ये दोनों शक्तियां होती है।

पहले अनुग्रह पूर्वक लीला करके और उपदेश देकर जीव का उद्धार करते हैं।परन्तु कोई दुराग्रही हट्टी जीव को विग्रह शक्ति के द्वारा दण्ड व प्रतारणा पूर्व उसका कल्याण करते हैं।
स्वामी महाराज ने कहा संत अथवा भगवन्त अपने उपदेशों में ईष्ट नाम का जप, ईष्ट रूप का ध्यान, दृष्टि योग और नादानुसंधान के द्वारा जीव को देह और इन्द्रियों आदि बंधनों से छुड़ाकर स्वरूप बौध के द्वारा ईश्वर का साक्षात्कार करवाते हैं।
इसकी सही समझ विना संत सदगुरु के तीनों काल में असंभव है।संत वचन का श्रवण के लिए इलाके से महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज के अनुयायी महिला पुरूष की काफी भीड़ लगी रहती है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई