आरोपी गिरफ्तार……
फूलपुर, आजमगढ़। छेड़खानी के एक मामले में सक्रियता दिखाते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय को भेजा जहां इस मामले को गंभीर देखते हुए न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस अनुसार दिनांक 04-01-2024 को मुकदमा वादी द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादी की लड़की को शौच के लिये जाते समय अभियुक्त अलगू उर्फ विशेष पुत्र कमलेश ग्राम गोबरहा थाना फूलपुर आजमगढ़ ने छेडखानी किया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 07/24 धारा 354 , भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम अलगू उर्फ विशेष पुत्र कमलेश ग्राम गोबरहा थाना फूलपुर आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 जयप्रकाश पाण्डेय द्वारा की जा रही है।
जिसमें शुक्रवार दिनांक 05-01-2024 को उ0नि0 जयप्रकाश पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संम्बन्धित अभियुक्त अलगू उर्फ विशेष पुत्र कमलेश ग्राम गोबरहा थाना फूलपुर आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष को जगदीशपुर तिराहे से समय करीब 11-05 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 07/24 धारा 354 , भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना फूलपुर आजमगढ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-अलगू उर्फ विशेष पुत्र कमलेश ग्राम गोबरहा थाना फूलपुर आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –* उ0नि0 जयप्रकाश पाण्डेय, का0 सत्येन्द्र कुमार पाल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
