फूलपुर आजमगढ़ । भारत सरकार की मिशन कर्मयोगी पहल के तहत रविवार को फूलपुर डाकघर परिसर में डाक निरीक्षक सीपी मौर्य की देखरेख में एक दिवसीय डाक कर्मयोगी नवाचारी डिजिटल प्रशिक्षण प्लेटफार्म कार्यशाला के माध्यम से फेज 2 का ऑनलाइन पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण डाक कर्मियो को दिया गया। इस दौरान 200 से अधिक डाक कर्मियो को प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण से पूर्व डाक निरीक्षक सीपी मौर्य ने बताया l डाक कर्मयोगी नवाचारी डिजिटल प्रशिक्षण प्लेटफार्म के माध्यम से डाक विभाग के विभिन्न पोस्टल प्रशिक्षण केंद्रों व क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्रों की ओर से तैयार किए गए विभिन्न पाठ्यक्रम निश्चित रूप से कर्मचारियों मे क्षमता वृद्धि करने और विभाग के फ्रंटलाइन कर्मचारियों को कर्मयोगी बनाने का महत्वपूर्ण मोड़ बनेंगे। उन्होंने डाक विभाग के इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा डाक कर्मयोगी सॉफ्टस्किल प्रोग्राम को विकसित करने की सराहना की। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम डाक कर्मचारियों के पेशेवर विकास, कार्य संतुष्टि, कार्य प्रोद्योगिता, कॅरियर की प्रगति, परिवर्तन को समायोजित करने की क्षमता और टीम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि इसके परिणाम स्वरूप डाक कर्मयोगी ग्राहकों की संतुष्टि और कार्य के प्रति निष्ठा को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएंगे। उन्होंने डाक विभाग के कर्मचारियों की कार्यशीलता मेहनत की सराहना की और लोगो को आश्वासन दिया कि डाक विभाग सदैव सर्वश्रेष्ठ ग्राहक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित रहेगा। इस प्रशिक्षण में शाखा डाक पाल माया, उपडलपाल सरायमीर बृजेश विश्वकर्मा, सतेंद्र कुमार , नवीनकुमार, राजेंद्र कुमार ,प्रमोद कुमार डाक सर्वेछक योगेश रावत, संतराज यादव, विकास आदि ने किया ।





