आजमगढ़ न्यूज़ : फूलपुर से दुर्वासा धाम को जोड़ने वाले मार्ग से होकर गुजरे शाहगंज-मऊ रेल मार्ग पर पिछले कई सालों से अंडरपास की मांग कर रहे. क्षेत्रवासियों के पीड़ा से सदर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ को अवगत कराया। खोरासन रोड से सरायमीर रेलवे स्टेशन की बीच अंडर पास (पुलिया) बनवा कर दुर्वासा धाम को फूलपुर नगर से जोड़े जाने की मांग उठाई। यह मांग युवा मोर्चा फलपुर के के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद कुमार यादव के नेतृत्व में लोगों ने रविवार को रेलवे स्टेशन पर आए आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ को मांग पत्र सौंपकर की। साथ ही ताप्ती गंगा, डाउन उत्सर्ग एवं आनंद बिहार एक्सप्रेस को खोरासन रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव, रेलवे क्रासिंग 62 सी (दीदारगंज रोड) से आलमपुर तक 650 मीटर रेलवे लाइन उत्तरी छोर से संपर्क मार्ग बनाने की मांग उठाई।
Author: Phoolpur Express
Post Views: 377





