स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

12 जुलाई को ‘पुनर्जन्म दिवस’ मनाएंगे मंत्री नंदी, प्रयागराज में होगा भव्य रुद्राभिषेक, फूलपुर में विशिष्ट जनों को गए निमंत्रण

Share

फूलपुर (आजमगढ़)। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ 12 जुलाई को अपना “पुनर्जन्म दिवस” श्रद्धा और आस्था के साथ मनाएंगे। इस अवसर पर रविवार प्रातः 10 बजे प्रयागराज के बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मंत्री नंदी एवं उनकी पत्नी, प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता (नंदी) की ओर से प्रतिनिधियों द्वारा आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में रविवार को मंत्री प्रतिनिधि पंकज वर्मा एवं रमेश जायसवाल ‘गुड्डू’ (प्रदेश मंत्री, वैश्य समाज) फूलपुर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष राम आशीष बरनवाल, सभासदों, भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों से मुलाकात कर उन्हें सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर शनी गुप्ता, अरविंद जायसवाल (प्रधान), सुधीर रावत, अभय सिंह ‘लालू’, आशीष कुमार बरनवाल, मनोज गुप्ता, आकाश बरनवाल, आशीष कुमार गुप्ता, प्रहर्ष आर्य, मनीष सोनकर (अंगद), सुरेश गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

2010 के जानलेवा हमले के बाद शुरू हुई परंपरा

गौरतलब है कि 12 जुलाई 2010 को प्रयागराज (तत्कालीन इलाहाबाद) में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ पर रिमोट नियंत्रित आरडीएक्स बम से जानलेवा हमला हुआ था। उस समय वे शिव मंदिर में दर्शन-पूजन कर अपने आवास लौट रहे थे। विस्फोट में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि उनके साथ मौजूद दो लोगों की मृत्यु हो गई थी।

करीब सात माह सात दिन तक चले उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौटने पर उन्होंने इसे भगवान शिव की कृपा से मिला दूसरा जीवन माना। तभी से वह प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को रुद्राभिषेक, पूजा-अर्चना, भंडारा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ अपना “पुनर्जन्म दिवस” मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष भी समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!