स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

परमिट उल्लंघन पर एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई, 05 बसें सीज

Share

 

रोडवेज बस स्टेशन के पास अवैध रूप से सवारी भरते पकड़ी गईं बसें, कोतवाली में कराया गया निरुद्ध

आजमगढ़ । परिवहन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच निजी बसों को सीज कर दिया। सभी बसें रोडवेज बस स्टेशन के आसपास परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से सवारी भरते हुए पकड़ी गईं।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने रोडवेज बस स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच की। जांच में पाया गया कि कई निजी बसें निर्धारित मार्ग और परमिट की शर्तों के विपरीत संचालन कर रही थीं तथा अवैध रूप से यात्रियों को बैठा रही थीं।

अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच बसों को सीज कर थाना कोतवाली में निरुद्ध करा दिया। संबंधित वाहन स्वामियों एवं संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

एआरटीओ ने कहा कि परिवहन नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Editor Karishma
Author: Editor Karishma

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!