स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

पहले ही प्रयास में एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट परीक्षा में सफल हुईं रुचि यादव, क्षेत्र में खुशी की लहर

Share

फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के आधीपुर गांव निवासी कुमारी रुचि यादव ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट (ATA) परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होने के बाद परिजनों, रिश्तेदारों तथा क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

रुचि यादव, कैलाश प्रसाद यादव की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

रुचि यादव की प्रारंभिक शिक्षा मथुरा इंटर कॉलेज, नाहरपुर से हुई, जहां से उन्होंने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने टीडी कॉलेज, जौनपुर से बीएससी (एग्रीकल्चर) तथा बीटीसी की शिक्षा प्राप्त की। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वह जौनपुर में रहकर नियमित अध्ययन कर रही थीं।

रुचि यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों, गुरुजनों तथा कठिन परिश्रम को दिया है। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि रुचि शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर एवं मेहनती रही हैं। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।

ग्रामीणों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक लोगों ने रुचि यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!